X-ray और Ultrasound में क्या अंतर है? X-ray और Ultrasound की पूरी जानकारी 2024

X-ray और Ultrasound में क्या अंतर है?

दोस्तों चिकित्सा के क्षेत्र में X-ray और Ultrasound का उपयोग काफी होता है और कई बार हमे भी X-ray और Ultrasound का उपयोग करना पड़ता है। बात यहाँ पर यह है की कई लोगो को लगता है की X-ray और Ultrasound एक ही टेक्नोलॉजी है लेकिन ऐसा नहीं है X-ray और Ultrasound में काफी अंतर होता है।

यदि हम इसकी परिभाषा को समझना चाहे तो इस प्रकार समझ सकते है की शरीर के आंतरिक भागो की तस्वीर लेने के लिए X-ray का प्रयोग किया जाता है और शरीर के आतंरिक भागो को वीडियो के तौर पर या लाइव देखने के लिए Ultrasound का प्रयोग किया जाता है।

तो दोस्तों आज हम जानेंगे की X-ray और Ultrasound में क्या अंतर है? X-ray क्या होता है? Ultrasound क्या होता है? X-ray aur Ultrasound me kya difference hota hai? और दोनों के क्या-क्या उपयोग है? तो आईये जानते है X-ray और Ultrasound से सम्बंधित जानकारी के बारे में।

X-ray क्या होता है?

X-ray एक ऐसी technic है जिसमे शरीर के अंदर की तस्वीरें बनाने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिशन का इस्तेमाल किया जाता है। ये तस्वीरें हड्डियों, दांतो, और नरम ऊतकों जैसे शरीर के कई हिस्सों को देखने में मदद करती है।

X-ray की खोज जर्मन वैज्ञानिक विल्हेल्म कॉनराड रॉन्टजन (Wilhelm Conrad Röntgen) ने सन् 1895 में की थी। उन्हें इस खोज के लिए 1901 में भौतिकी में पहला नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

रॉन्टजन कैथोड रे ट्यूब (Cathode Ray Tube) के साथ प्रयोग कर रहे थे, जब उन्होंने देखा कि ट्यूब से निकलने वाली अज्ञात किरणें एक कोटेड फ्लोरोसेंट स्क्रीन को चमका रही थीं, भले ही स्क्रीन ट्यूब से काली सामग्री से ढकी हुई थी। उन्होंने इन अज्ञात किरणों को “एक्स किरणें” (X-rays) नाम दिया क्योंकि उनकी प्रकृति उस समय अज्ञात थी।

रॉन्टजन की खोज का चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी प्रभाव पड़ा। X-ray तकनीक हड्डियों की तस्वीर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गई, जिससे डॉक्टरों को टूटी हुई हड्डियों, फ्रैक्चर, और अन्य हड्डी संबंधी समस्याओ का पता लगाना आसान हो गया।

X-ray कैसे काम करता है?

X-ray मशीन एक ट्यूब से रेडिएशन का उत्सर्जन करती है। यह रेडिएशन शरीर से होकर गुजरता है और एक डिटेक्टर तक पहुँचता है। डिटेक्टर रेडिएशन की मात्रा को मापता है और इसे एक तस्वीर में बदल देता है।

X-ray के उपयोग

  • हड्डियों की चोंटो का पता लगाने के लिए
  • संक्रमण का पता लगाने के लिए
  • कैंसर का पता लगाने के लिए
  • दांतो की समस्या का पता लगाने के लिए
  • गर्भ की तस्वीर बनाने के लिए
  • गले में दिक्क्त होने पर भी X-ray का उपयोग किया जाता है।

X-ray के क्या फायदे है?

X-ray के कई फायदे हैं, जैसे-

  • यह एक तेज और आसान टेक्निक है।
  • यह दर्दनाक नहीं है।
  • यह शरीर के अंदर की तस्वीरें बनाने में मदद करता है।

X-ray कराने से पहले क्या करना चाहिए?

X-ray कराने से पहले आपको अपने डॉक्टर को अपनी समस्या के बारे में बताना चाहिए।

X-ray कराने के बाद क्या करना चाहिए?

X-ray कराने के बाद आपको कुछ करने की जरुरत नहीं है। आप अपने घर जा सकते हैं और अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों को कर सकते हैं।

Ultrasound क्या होता है?

Ultrasound एक ऐसी टेक्निक है जिसमें शरीर के अंदर के भागो को वीडियो के रूप में बनाने के लिए high-frequency साउंड वेव्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह लाइव तस्वीर गर्भावस्था में बच्चे की सेहत, बच्चे के बारे में जानकारी, और बच्चे के जन्म का अनुमानित समय जानने के लिए और अन्य और भी कई चीजों को देखने के लिए Ultrasound का उपयोग किया जाता है।

आसान शब्दों में कहे तो Ultrasound को पराश्रव्य भी कहा जाता है। ultrasound waves की आवृत्ति 2 MHz से 20 MHz तक होती है, जो मानव कान के लिए अश्रव्य होती है। आज के समय में Ultrasound अस्पतालों में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। Ultrasound को सोनोग्राफी भी कहा जाता है। इसमें रेडियो चुंबकीय रेडियोएक्टिव विकिरण के द्वारा व्यक्ति के शरीर में हो रही हलचल को देखा जाता है। और व्यक्ति के शरीर में मांसपेशियों हड्डियों और अंदर पल रहे बच्चे तक को देखा जा सकता है इसीलिए इसका उपयोग सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Ultrasound कैसे काम करता है?

Ultrasound मशीन एक ट्रान्सडूसर से साउंड वेव्स का उत्सर्जन करती है। ये साउंड वेव्स शरीर से होकर गुजरता है और एक डिटेक्टर तक पहुँचता है। डिटेक्टर साउंड वेव्स की मात्रा को मापता है और इसे एक लाइव तस्वीर में बदल देता है।

Ultrasound के उपयोग

  • गर्भावस्था की निगरानी, ​​भ्रूण के विकास की जांच करने, गर्भपात का पता लगाने के लिए
  • पेट में दर्द का पता लगाने के लिए
  • दिल की समस्याओं का पता लगाने के लिए
  • खून के थक्के का पता लगाने के लिए
  • ट्यूमर का पता लगाने के लिए
  • स्तनों के गांठों की जांच के लिए
  • थायरॉयड ग्रंथि की जांच करने के लिए
  • यकृत, पित्ताशय, अग्न्याशय, गुर्दे की जांच करने के लिए

Ultrasound की भाषा में ट्रान्सडूसर (Transducer) किसे कहते है?

यह वह डिवाइस है जो साउंड वेव्स का उत्सर्जन और उन्हें रिसीव करता है।

Ultrasound की भाषा में प्रोब (Probe) किसे कहते है?

प्रोब ट्रान्सडूसर का वह हिस्सा है जो शरीर के संपर्क में आता है।

Ultrasound की भाषा में जेल (Gel) किसे कहते है?

यह एक तरह का लुब्रीकेंट है जिसे ट्रान्सडूसर को शरीर से चिपकने में मदद करने के लिए उपयोग में लिया जाता है।

X-ray और Ultrasound में क्या अंतर है?

1- 1942 में ऑस्ट्रियाई वैज्ञानिक जोहान स्कॉर्ज़ (Johann Schorsch) ने पहली बार ultrasound का उपयोग करके मानव शरीर की छवियां बनाईं। 1950 में डॉ. डोनाल्ड इकल्स (Dr. Donald E. McLeod) ने मेडिकल इमेजिंग के लिए ultrasound का उपयोग करने की तकनीक विकसित की।

2- X-ray की खोज जर्मन वैज्ञानिक विल्हेल्म कॉनराड रॉन्टजन (Wilhelm Conrad Röntgen) ने सन् 1895 में की थी। एक ट्यूब से अधिक मात्रा में रेडिएशन का उत्सर्जन करके व्यक्ति के शरीर के अंदर की तस्वीर ली जा सकती है।

3- X-ray एक विद्युत तरंगों का उपयोग करते हैं, जबकि अल्ट्रासाउंड उच्च गति के ध्वनिक तरंगों का उपयोग करता है।

4- X-ray हड्डियों और घने ऊतकों की जांच के लिए उपयोग किया जाता है। जबकि Ultrasound गर्भावस्था, पेट के अंगों, हृदय, स्तन, थायराइड ग्रंथि, और मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम की जांच के लिए उपयोग किया जाता है।

5- Ultrasound को सामान्य शब्दों में सोनोग्राफी भी कहा जाता है और सोनोग्राफी का उपयोग सबसे ज्यादा महिलाओं के लिए किया जाता है, जहां बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए या बच्चों के लिंग के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सोनोग्राफी (Ultrasound) का इस्तेमाल किया जाता है।

निष्कर्ष

X-ray और Ultrasound दोनों ही महत्वपूर्ण ​​उपकरण हैं जो शरीर के अंदर की तस्वीर बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं। X-ray हड्डियों की स्पष्ट तस्वीरें प्रदान करता है, जबकि Ultrasound हड्डियों और नरम ऊतकों दोनों की लाइव तस्वीरें दिखता है। Ultrasound, X-ray की तुलना में अधिक सुरक्षित है, क्योंकि यह विकिरण का उपयोग नहीं करता है।

दोस्तों इस लेख में हमने जाना की X-ray और Ultrasound में क्या अंतर है? Ultrasound क्या होता है? X-ray कैसे काम करता है? इस लेख में हमने लगभग X-ray और Ultrasound के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर ली है उम्मीद करता हु आपको ये पोस्ट पसंद आएगा अगर पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजियेगा।

FAQs

क्या X-ray और Ultrasound दर्दनाक है?

नहीं X-ray और Ultrasound दर्दनाक नहीं है।

क्या X-ray से रेडिएशन का संपर्क शरीर से होता है और इससे कोई नुकसान होता है?

हाँ, X-ray से रेडिएशन का संपर्क होता है। लेकिन यह रेडिएशन की मात्रा बहुत कम होती है और इससे कैंसर का खतरा बढ़ने की सम्भावना बहुत कम होती है।

Ultrasound कराने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर Ultrasound कराने में कुछ मिनट का ही समय लगता है।

Read More-

Leave a Comment