Muhavare In Hindi – महत्वपूर्ण मुहावरे एवं उनके वाक्य में प्रयोग

मुहावरे की परिभाषा

दोस्तों मुहावरे का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इन्हे हम रोज अपनी बातचीत में उपयोग करते है इसके जरिये हम अपनी बात को अधिक प्रभाव शाली और अट्रेक्टिव बने सकते है। इन मुहावरों में काफी गहराई होती है जिससे काम शब्दों में अधिक बाते बया हो जाती है। इस लेख में आपको Muhavare In Hindi और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग के साथ देखने को मिलेंगे। आईये जानते है कौन-कौन से है वो मुहावरे।

‘मुहावरा’ कम से कम दो शब्दों से बना है। ये शब्द विशेषण, संज्ञा अथवा क्रिया हो सकते हैं।

जैसे- चिकना घड़ा (यहाँ ‘चिकना’ विशेषण तथा ‘घड़ा’ संज्ञा शब्द है।)

आँखों में रात कटना (यहाँ ‘आँख’ संज्ञा तथा ‘काटना’ क्रिया है।)

Muhavare In Hindi
Muhavare In Hindi

Muhavare In Hindi, मुहावरे, उनके अर्थ तथा वाक्य प्रयोग

1. अंक भरना

अर्थ- (आलिंगन करना)

वाक्य प्रयोग- माता ने अपने पुत्र को अंक में घर लिया।

2. अंग-अंग खिलना

अर्थ- (प्रसन्न हो जाना)

वाक्य प्रयोग- विदेश प्रवास से घर आने पर रमेश का अंग-अंग खिल उठा था।

3. अंगूठा दिखाना

अर्थ- (समय पर इनकार कर देना)

वाक्य प्रयोग- राम ने सहायता का वादा किया था, पर आज उसने अंगूठा दिखा दिया।

4. अंगूर खट्टे होना

अर्थ- (प्राप्त न होने वाली वस्तु को बेकार मानना)

वाक्य प्रयोग- पहले तो नौकरी के लिए हाय-तौबा मचाये था, अब जब नौकरी नहीं मिली तो कहता है कि नौकरी अच्छी नहीं थी यानी अंगूर खट्टे हैं।

5. अन्धे की लाठी

अर्थ- (एकमात्र सहारा)

वाक्य प्रयोग- परेशानी की हालत में उसने मेरी सहायता अन्धे की लाठी के समान की।

6. अन्धे के हाथ बटेर लगना

अर्थ- (बिना प्रयास का लाभ)

वाक्य प्रयोग- लॉटरी क्या लगी, रमेश घमण्डी हो गया है। क्यों न हो, अन्धे के हाथ बटेर जो लगी है।

7. अँधेरे में रखना

अर्थ- (भेद छिपाना )

वाक्य प्रयोग- उसने अन्तर्जातीय प्रेम-विवाह किया, लेकिन मुझे अंधेरे में ही रखा।

8. अन्धों में काना राजा

अर्थ- (अयोग्य लोगों के बीच कम योग्यता वाला भी बहुत योग्य माना जाता है)

वाक्य प्रयोग- प्रामीण विद्यालय में पढ़ने वाला रामू थोड़ी-बहुत अंग्रेजी जानता है, जिस कारण सभी उसे तेज विद्यार्थी मानते हैं यानी वह अन्धों में काना राजा है।

9. अक्ल पर पर्दा पड़ना

अर्थ- समझ में न आना

वाक्य प्रयोग- बेवजह मार पीट के बीच में जाने से तुम उलझ गए, क्या तुम्हारी अक्ल पर पर्दा पड़ा हुआ था?

10. अपना उल्लू सीधा करना

अर्थ- (अपना मतलब निकालना)

वाक्य प्रयोग- आजकल राजनेता जनता की नहीं सोचते, वे अपना उल्लू सीधा करने में लगे रहते हैं।

11. अंगारे बरसना

अर्थ- (अत्यधिक गर्मी पड़ना)

वाक्य प्रयोग- जून मॉस की दोपहरी में अंगारे बरसते प्रतीत होते है।

12. अंगारो पर पैर रखना 

अर्थ- (कठिन कार्य करना)

वाक्य प्रयोग- युद्ध के मैदान में हमारे सैनिको ने अंगारो पर पैर रखकर विजय प्राप्त की।

13. अंगारे सर पर धरना

अर्थ- (विपत्ति मोल लेना)

वाक्य प्रयोग- सोच समझकर काम लेना चाहिए। उससे झगड़ा लेकर व्यर्थ ही अंगारे सर पर मत धरो।

14. अंगूठा चूसना 

अर्थ- (बड़े होकर भी बच्चो की तरह नासमझी की बात करना)

वाक्य प्रयोग- कभी तो समझदारी का काम किया करो ऐसे कब तक अंगूठा चूसते रहोगे।

15. अंधे की लाठी होना

अर्थ- (एकमात्र सहारा होना)

वाक्य प्रयोग- निराशा में प्रतीक्षा करना ही अंधे की लाठी है।

16. अंधे के हाथ बटेर लगना

अर्थ- (भाग्यवश इच्छित वस्तु की प्राप्ति होना)

वाक्य प्रयोग- तृतीय श्रेणी में स्नातक लोकेश को क्लर्क की नौकरी क्या मिली, मानो अंधे के हाथ बटेर लग गयी।

17. अक्ल का अँधा

अर्थ- (मुर्ख)

वाक्य प्रयोग- वह लड़का तो अक्ल का अँधा है, उसे कितना ही समझाओ, मानता ही नहीं।

 

11. अपना सा मुँह लेकर रह जाना

अर्थ- (लज्जित होना)

वाक्य प्रयोग- जब उसकी चोरी पकड़ी गई तो वह अपना सा मुँह लेकर रह गया।

12. अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना

अर्थ- (अपनी बड़ाई आप ही करना)

वाक्य प्रयोग- कोई तुम्हारी तारीफ करे तो समझ में आता है, पर अपने मुँह मियाँ मिट्टू बनने से क्या फायदा ?

13. आँख उठाकर न देखना

अर्थ- (तिरस्कार करना)

वाक्य प्रयोग- सिद्धार्थ ने उसके निकट आने पर भी आँख उठाकर नहीं देखा।

14. आँख का काँटा

अर्थ- (शत्रु बनना)

वाक्य प्रयोग- मित्र भी कभी आँख का काँटा बन जाता है।

15. आँख का तारा

अर्थ- (बहुत प्यारा) –

वाक्य प्रयोग- सभी बच्चे माता की आँखों के तारे होते हैं।

16. आँख मारना

अर्थ- (इशारा देना)

वाक्य प्रयोग- उसने आँख मारी और मैं समझ गया कि यहाँ से निकलना चाहिए।

17. आँखें फेर लेना

अर्थ- (प्रतिकूल होना)

वाक्य प्रयोग- सहायता की जरूरत के समय परिजनों ने आँखें फेर ली।

18. आँखों में धूल झोंकना

अर्थ- (धोखा देना)

वाक्य प्रयोग- जेबकतरे ने आँखों में धूल झोंककर जेब से सारे पैसे निकाल लिये।

19. आँखों से गिरना

अर्थ- (आदर घट जाना)

वाक्य प्रयोग- रमेश अपनी हरकतों के कारण हम सब की आँखों से गिर गया है।

20. आग-बबूला होना

अर्थ- (बहुत गुस्सा होना)

वाक्य प्रयोग- रमेश ने राकेश की घड़ी तोड़ दी, जिस कारण वह आग बबूला हो गया।

21. आग में कूदना

अर्थ- (जान जोखिम में डालना)

वाक्य प्रयोग- देश की रक्षा के लिए जवान हमेशा आग में कूदने के लिए तैयार रहते हैं।

22. आसमान टूट पड़ना

अर्थ- (अचानक विपत्ति आना)

वाक्य प्रयोग- अमेरिका में प्रोफेसर की हत्या से उसके वृद्ध माता-पिता पर आसमान टूट पड़ा।

23. आसमान सिर पर उठाना

अर्थ- (बहुत हो-हल्ला करना) –

वाक्य प्रयोग- शहर में बिजली आपूर्ति की कटौती के कारण लोगों ने आसमान सिर पर उठा लिया।

24. ईद का चाँद होना

अर्थ- (बहुत समय बाद दिखना)

वाक्य प्रयोग- रमेश, आजकल कहाँ रहते हो, तुम तो ईद के चाँद हो गए हो।

25. उगल देना

अर्थ- (भेद खोल देना)

वाक्य प्रयोग- नक्सली नेता ने गिरफ्तारी के बाद अपनी सारी रणनीति उगल दी।

26. उलटी गंगा बहाना

अर्थ- (उलटा काम करना)

वाक्य प्रयोग- अतिथि यदि आकर खर्च करने लगे तो इसे ही उलटी गंगा बहाना कहते हैं।

27. उलटी पट्टी पढ़ाना

अर्थ- (बहकाना)

वाक्य प्रयोग- किसी ने राकेश को उलटी पट्टी पढ़ा दी है कि शिक्षक के डाँटने के पीछे मेरा हाथ है।

28. ऊँट का सूई के छेद से निकलना

अर्थ- (असम्भव कार्य)

वाक्य प्रयोग- पढ़ाई नहीं करने वालों का प्रतियोगिता में सफल होना, ऊँट का सूई के छेद से निकलना है।

29. एड़ी-चोटी का पसीना एक करना

अर्थ- (अत्यधिक परिश्रम करना)

वाक्य प्रयोग- रमाकान्त जी अपनी लड़की के लिए सुयोग्य वर की तलाश में एड़ी-चोटी का पसीना एक कर चुके हैं।

30. ओखल में सिर देना

अर्थ- (अपने से जोखिम लेना)

वाक्य प्रयोग- तुम्हें उन दोनों के आपसी झगड़े में नहीं पड़ना चाहिए, अब ओखल में सिर दे चुके हो तो भुगतो।

31. कलेजे पर साँप लोटना

अर्थ- (ईर्ष्या करना)

वाक्य प्रयोग- परिश्रम से धन अर्जित करने वाले को देख कलेजे पर साँप लोटने का क्या फायदा ?

32. कलेजा ठण्डा होना

अर्थ- (सन्तोष होना)

वाक्य प्रयोग- पड़ोसी एक मुकदमे में जेल चला गया, तब रमेश का कलेजा ठण्डा हुआ।

33. कलेजा मुँह को आना

अर्थ- (दुःख होना)

वाक्य प्रयोग- ट्रक और कार की टक्कर को देखकर राकेश का कलेजा मुँह को आ गया।

34. खरी-खोटी सुनाना

अर्थ- (भला-बुरा कहना)

वाक्य प्रयोग- कितनी खरी-खोटी सुनने के बाद भी सुनील की आदत सुधरती ही नहीं।

35. खेत आना

अर्थ- (वीरगति पाना)

वाक्य प्रयोग- कई लड़ाइयों में मराठा सैनिकों की बड़ी संख्या खेत आयी, जिस कारण मराठों को पराजित होना पड़ा।

36. खून-पसीना एक करना

अर्थ- (कठिन परिश्रम)

वाक्य प्रयोग- पिता ने खून-पसीना एक कर बेटे को पढ़ाया, पर बेटे ने बूढ़े पिता को घर से निकाल दिया।

37. खाक छानना

अर्थ- (भटकना)

वाक्य प्रयोग- नौकरी की खोज में मोहन आज-कल खाक छान रहा है।

38. खेल खेलना

अर्थ- (परेशान करना)

वाक्य प्रयोग- उसने मेरी कलम ले ली और खोज देने के लिए शर्तें लगाकर खेल खेलता है।

39. गड़े मुर्दे उखाड़ना

अर्थ- (दबी बात को फिर से उभारना)

वाक्य प्रयोग- जो कुछ हुआ उसे भूल जाओ, गड़े मुर्दे उखाड़ने का क्या फायदा।

40. गाँठ का पूरा

अर्थ- (मालदार)

वाक्य प्रयोग- धूर्त लोगों को अक्ल के अन्धे तथा गाँठ के दोस्त बहुत अच्छे लगते हैं।

41. गाँठ में बाँधना

अर्थ- (खूब याद रखना)

वाक्य प्रयोग- यह बात गाँठ में बाँध लो कि रोज व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है।

42. घोड़े बेचकर सोना

अर्थ- (बेफिक्र होना)

वाक्य प्रयोग- बेटी के विवाह के बाद प्रत्येक पिता घोड़े बेचकर सोता है।

43. घड़ों पानी पड़ जाना

अर्थ- (अत्यन्त लज्जित होना)

वाक्य प्रयोग- हमेशा कक्षा में प्रथम आने वाले रोहित को इस बार प्रधानाध्यापक ने परीक्षा में चोरी करते पकड़ा तो उसके ऊपर घड़ों पानी पड़ गया।

44. घी के दीये जलाना

अर्थ- (अप्रत्याशित लाभ पर प्रसन्नता )

वाक्य प्रयोग- भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाए।

45. चुल्लू भर पानी में डूब मरना

अर्थ- (शर्मिन्दा होना)

वाक्य प्रयोग- कुकर्म करने वालों को तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

46. चैन की बंशी बजाना

अर्थ-(आनन्दपूर्वक जीवन बिताना )

वाक्य प्रयोग- नौकरी मिलने के बाद वह चैन की बंशी बजा रहा है।

47. छक्के छुड़ाना

अर्थ- (परास्त करना )

वाक्य प्रयोग- भारत ने विश्वकप क्रिकेट के पहले ही मैच में बांग्लादेश के छक्के छुड़ा दिए।

48. छठी का दूध याद आना

अर्थ- (कठिनाई अनुभव होना)

वाक्य प्रयोग- मैने उसे इतना पीटा कि उसे छठी का दूध याद आ गया होगा।

49. जमीन-आसमान एक करना

अर्थ- (बड़े-बड़े उपाय करना)

वाक्य प्रयोग- चुनाव में सफलता के लिए नेतागण जमीन-आसमान एक कर रहे हैं।

50. जहर का घूँट पीना

अर्थ- (क्रोध को दबा लेना)

वाक्य प्रयोग- उसके दुर्व्यवहार से मुझे बहुत गुस्सा आया, लेकिन परिस्थिति को देखते हुए मैंने जहर का घूँट पी लिया।

51. टॉंग अड़ाना

अर्थ- (दखल देना)

वाक्य प्रयोग- हर जगह बेमतलब टाँग अड़ाना मूर्खों का काम है।

52. टॉय-टॉय फिस्स होना

अर्थ- (असफल होना)

वाक्य प्रयोग- उसने योजना तो सोच-समझ कर बनायी, पर सब टॉय-टॉय फिस्स हो गया।

53. टेढ़ी खीर होना

अर्थ- (कठिन काम )

वाक्य प्रयोग- रमेश को सही रास्ते पर लाना टेढ़ी खीर है।

54. डूबते को तिनके का सहारा

अर्थ- (असहाय को थोड़ी राहत )

वाक्य प्रयोग- रामू ने मोहन को कठिन समय में कुछ धन उपलब्ध कराया, बेचारे को राहत मिली, मानो डूबते को तिनके का सहारा मिल गया।

55. तख्ता पलटना

अर्थ- (सत्ता समाप्त करना)

वाक्य प्रयोग- पाकिस्तान के सैनिक प्रमुख हमेशा से तख्ता पलट कर सत्ता पर काबिज होते रहे हैं।

56. दाँत खट्टे करना

अर्थ- (परास्त करना)

वाक्य प्रयोग- कारगिल युद्ध में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के दाँत खट्टे कर दिये।

57. धूल फाँकना

अर्थ- ( मारा-मारा फिरना)

वाक्य प्रयोग- पढ़ाई-लिखाई छोड़कर हरीश इधर-उधर की धूल फाँकता है।

58. नाक का बाल होना

अर्थ- (बहुत प्रिय होना)

वाक्य प्रयोग- अपनी चंचलता और हाजिर जवाबी के कारण वह सबकी नाक का बाल है।

59. नौ-दो ग्यारह होना

अर्थ- (भाग जाना)

वाक्य प्रयोग- स्टेशन पर अपने सामान की सुरक्षा करना, नहीं तो कोई लेकर नौ-दो ग्यारह हो सकता है।

60. बाल की खाल निकालना

अर्थ- (निरर्थक बहस करना)

वाक्य प्रयोग- रमेश हर बात में बाल की खाल निकालने लगता है, जिस कारण उसे लोग पसन्द नहीं करते।

61. मैदान मारना

अर्थ- (जीत जाना)

वाक्य प्रयोग- कल के क्रिकेट मैच में सर्वोदय विद्यालय ने मैदान मार लिया।

62. रँगे हाथों पकड़ना

अर्थ- (अपराध के समय पकड़ना)

वाक्य प्रयोग- पुलिस ने शहर में गश्ती के दौरान लुटेरों को रंगे हाथों पकड़ा।

63. सब्जबाग दिखाना

अर्थ- (झूठी आशा देना)

वाक्य प्रयोग- इण्टरनेट पर धन को दोगुना करने का सब्जबाग दिखा कर ठगी का धन्धा तेजी से चल रहा है।

64. हथियार डाल देना

अर्थ- (हार मान लेना)

वाक्य प्रयोग- अहमदशाह अब्दाली के विरुद्ध मराठों ने रसद की आपूर्ति बन्द होने के कारण हथियार डाल दिये।

65. होश उड़ना

अर्थ- (आशंका से व्याकुल)

वाक्य प्रयोग- अचानक दरवाजे पर पुलिस देखकर रामू के होश उड़ गए।

66. होश ठिकाने होना

अर्थ- (भ्रान्ति दूर होना)

वाक्य प्रयोग- बच्चा! बहुत चहक रहा था, आज परीक्षा परिणाम आने पर होश ठिकाने लग गये हैं।

67. गागर में सागर भरना

अर्थ- (थोड़े शब्दों में अधिक कहना)

वाक्य प्रयोग- कबीर की दोहो की क्या बात है बस दो ही पंक्तियों में गागर में सागर भर दिया।

68. जौहर खुलना

अर्थ- (भेद का पता लगाना)

लुटिया डूब जाना

अर्थ- (हार जाना)

वाक्य प्रयोग-  भ्रष्ट नेताओ के कारण पार्टी की लुटिया चुनाव में डूब गयी।

कुछ महत्वपूर्ण Hindi Muhavare List

69. “पोह बारह होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- लाभ ही लाभ होना

70. “कच्चे घड़े पानी भरना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- ठीक ढंग से काम न करना

71. “तेली का बैल होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बुरी तरह काम में लगे रहना

72. “नाक कटना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- इज्जत जाना

73. “नाको चने चबवाना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- खूब तंग करना

74. “नाक में दम करना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- तंग करना

75. “नाक रगड़ना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- मित्रत करना

76. “मुँह खुलना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बोलने का साहस होना

77. “ऊँची दुकान फीका पकवान” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- केवल भाहरी चमक दमक भीतर खोखलापन

78. “ऊंट के मुँह में जीरा” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- जरुरत से बहुत काम

79. “आँख का अँधा” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- गुण के विपरीत नाम

80. “आते के साथ घुन भी पिस्ता है” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अपराधी के साथ निरपराधी भी दण्डित होता है।

81. “आगे नाथ न पीछे पगहा” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- किसी तरह का दायित्व नहीं

82. “आप भला तो जग भला” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अपनी अच्छाई रहने पर ही संसार की अच्छाई का मालूम पड़ना

83. “आम के आम गुठली के दाम” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- दोगुना फायदा होना

84. “आधा तीतर आधा बटेर” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- दो कामो में एक न बन पाना

85. “आन के धन पर विक्रम राजा” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- परायी सम्पन्ति पाने पर ऐठना

86. “अंदर ग्राउंड होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- फरार होना

87. “कलेजे पर पत्थर रखना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- दिल मजबूत करना

88. “आँख भर जाना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- आंसू आना

89. “एक आँख से देखना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बराबर मानना

90. “सर पर पाव रख कर भागना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बहुत तेज भागना

91. “ओखली पर सिर देना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- इंछापूर्वक किसी झंझट में पड़ना

92. “सिर भरी होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- सिर में दर्द होना

93. “उलट फेर होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- परिवर्तन होना

94. “आंधी के आम” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- असामयिक लाभ प्राप्त होना

95. “अँधेरे का दीपक” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- आशा का श्रोत

96. “अंडे का शहजादा” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अनुभवहीन व्यक्ति

97. “आँखों में पानी न होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- लज्जा न होना

98. “आँख का काजल चुराना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- सफाई के साथ माल टपाना 

99. “लात मारना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- त्याग देना

100. “बाल बाक़ा न होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- सकुशल बच जाना

101. “गले का हार होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अन्यन्त प्यारा होना

102. “तीतर-बितर होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- भाग जाना

103. “लोहा मानना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- श्रेष्ठ समझाना

104. “आँखे चार होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- आमने-सामने होना

105. “लट्टू होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- मोहित होना

106. “आँख गड़ना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- लालच होना

107. “नाक पर सुपारी तोडना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बहुत परेशान करना

108. “दिल पक जाना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अत्यंत पीड़ित होना

109. “ढपोर शंक” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बेकूफ़

110. “चादर के बाहर पैर पसारना” मुहावरे का अर्थ- 

अर्थ- समता से अधिक व्यय करना

111. “अक्ल का पुतला” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अत्यंत मुर्ख

112. “नाक में दम करना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बहुत परेशान करना

113. “हाथ ऊँचा होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- दान आदि के लिए मन में उदारता का भाव होना

114. “सूरत नजर आना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बहुत दिनों के बाद दिखाई देना

115. “सुबह शाम करना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- टाल-मटोल करना

116. “शैतान की आंत” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बहुत लम्बी वस्तु

117. “मखमली जुटे मारना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- मीठी बातो से ललज्जित करना

118. “तोते की तरह आँखे फेरना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- पुराने सम्बन्धो को एकदम भुला देना

119. “दाम लगाना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- मूल्य आंकना

120. “चाँदी का चस्मा लगाना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- किसी न किसी प्रकार प्रतिष्ठा बनाये रखना

121. “कान फुकना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- दीक्षित करना

122. “तीर मारना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बड़ा काम करना

123. “छाती पर मुंग दलना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- पास रहकर दुःख देना

124. “अगनि परीक्षा देना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- कठिन परिस्तिथि में पड़ना

125. “समुद्र मंथन करना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- कठोर परिश्रम करना

126. “मुँह का निवाला” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बहुत आसान काम

126. “टांग अड़ाना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अवरोध पैदा करना

127. “टस से मस न होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अनुनय विनय से न पसीजना

128. “जुबान पर लगाम न होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अनचायक रूप से स्पस्थ्वादी होना

129. “अंगूठी का नग होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अनुरूप जोड़ा होना

130. “अंतर के पट खोलना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- विवेक से काम लेना

131. “लाल पीला होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- क्रोध करना

132. “अंधी सरकार” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- विवेकहीन सरकार

133. “अंगूठी का नगीना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अत्यधिक सम्मानित व्यक्ति या वस्तु

134. “कामकाज में कोरा होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- काम ना जानना

135. “उड़न छू होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- संकट देखकर भागना

136. “चार चाँद लगाना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- सुंदरता बढ़ जाना

137. “कांटा बोना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- हानि पहुँचाना

138. “चुडिया पहनना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- कायरता दिखाना

139. “कच्चे घड़े पानी भरना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- ठीक ढंग से काम ना करना

140. “कूपमंडूक होना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अत्यंत सिमित ज्ञान होना

141. “कंठ का उल्लू” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- मुर्ख

142. “चैन की वंशी बजाना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- आराम से रहना

143. “राई का पहाड़ बनाना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- छोटी बात को बड़ा-चढ़ा कर कहना

144. “छू ना करना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- सह जाना

145. “इट से इट बजाना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- बर्बाद कर देना

146. “इलायची बाटना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- दावत देना

147. “आसमान में उड़ना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- काल्पनिक उड़ान भरना

148. “आग में कूदना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- संकट में पड़ना

149. “आँखों पर पर्दा पड़ना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- जानकारी न होना

150. “आँखों में बसना” मुहावरे का अर्थ-

अर्थ- अत्यंत प्रिय होना

MCQs / Muhavare In Hindi के अभ्यास प्रश्न

1. ‘लोहे के चने चबाना’ मुहावरे का अर्थ है

(a) भूख लगना

(b) कठिन संघर्ष में फैसना

(c) युद्ध करना

(d) चने भूनना

उत्तर- कठिन संघर्ष में फैसना

2. ‘कान पर जूँ न रेंगना’ मुहावरे का अर्थ है।

(a) माथे में जू होना

(b) बात को अनसुना करना

(c) कान में कीड़े होना

(d) बिल्कुल भी नहीं सुनना

उत्तर- बात को अनसुना करना

3. ‘बीड़ा उठाना’ मुहावरे का अर्थ है

(a) पान लगाना

(b) किसी काम का भार लेना

(C) मरने को तैयार होना

(d) बेकार काम करना

उत्तर- किसी काम का भार लेना

4. ‘आस्तीन का साँप’ मुहावरे का अर्थ है

(a) बहुत प्यारा,

(b) पीठ पर घाव होना

(c) सौंप काटनां

(d) दोस्त के रूप में दुश्मन का काम करना

उत्तर- दोस्त के रूप में दुश्मन का काम करना

5. ‘कान भरना’ मुहावरे का अर्थ है।

(a) बहकाना

(b) बहकावे में आना

(c) बहक जाना

(d) कान में तेल डालना

उत्तर- बहकाना

6. ‘हजामत बनाना’ मुहावरे का अर्थ है

(a) आर्थिक तंगी होना

(b) बेवकूफ बनाना

(c) उपहास करना

(d) नरमी से काम करना

उत्तर- बेवकूफ बनाना

7. ‘हौसला पस्त होना’ मुहावरे का अर्थ है

(a) उत्साह न रह जाना

(b) इच्छा पूर्ण होना

(c) भय का कारण

(d) खाली बैठे रहना

उत्तर- उत्साह न रह जाना

8. ‘हाँ में हाँ मिलाना’ मुहावरे का अर्थ है।

(a) खुशामद करना

(b) तेज चलनां

(c) बुद्धि ठीक होना

(d) हार मान लेना

उत्तर- खुशामद करना

9. ‘सिर पर सवार होना’ मुहावरे का अर्थ है

(a) पीछे पड़ना

(b) शोक करना

(c) प्रतिवाद करना

(d) चकित होना

उत्तर- पीछे पड़ना

10. ‘मुँह की खाना’ मुहावरे का अर्थ है।

(a) बुरी तरह हारना

(b) मुँह से खाना

(c) तंग करना

(d) विरोध करना

उत्तर- बुरी तरह हारना

11. ‘मुट्ठी गर्म करना’ मुहावरे का अर्थ है

(a) आग तापना

(b) मुक्का लगाना

(c) घूस देना

(d) धाक जमाना

उत्तर- घूस देना

12. पहाड़ टूट पड़ना’ मुहावरे का अर्थ है

(a) भारी विपत्ति आना

(b) खूब लाभ कमाना

(c) इज्जत बचाना

(d) तूफान आना

उत्तर- भारी विपत्ति आना

 13. ‘बाँसों उछलना’ मुहावरे का सही अर्थ है

(a) नीचे से उछलकर ऊपर चढ़ना

(b) प्रसन्न होना

(c) कलाबाजी करना

(d) पागल होना

उत्तर- प्रसन्न होना

14. ‘फूंक-फूंक कर पैर रखना’ मुहावरे का सही अर्थ है

(a) धीरे-धीरे चलना

(b) डर कर काम करना

(c) सोच-विचार कर काम करना

(d) परेशान रहना

उत्तर- सोच-विचार कर काम करना

15. ‘नाक रगड़ना’ मुहावरे का सही अर्थ है

(a) नाक में चोट लगना

(b) बहुत खुशामद करना

(c) इज्जत देना

(d) ये सभी

उत्तर- बहुत खुशामद करना

16. ‘अपना उल्लू सीधा करना’ मुहावरे का सही अर्थ है

(a) धूर्तता करना

(b) अपना काम निकालना

(c) गाली देना

(d) उल्लू पकड़ना

उत्तर- अपना काम निकालना

17. ‘गाल बजाना’ मुहावरे का सही अर्थ है।

(a) बाजा बजाना

(b) चपत जमाना

(c) डींग हाँकना

(d) डफली बजाना

उत्तर- डींग हाँकना

18. ‘आसन डोलना’ मुहावरे का सही अर्थ है।

(a) चंचल होना

(b) भूकम्प आना

(c) बिस्तर बदलना

(d) एक स्थान से दूसरे स्थान पर परिवर्तन

उत्तर- एक स्थान से दूसरे स्थान पर परिवर्तन

19. ‘कपटी मित्र’ किस मुहावरे का अर्थ है?

(a) गुदड़ी के लाल

(b) गाँव का पूरा

(c) आँख का तारा

(d) आस्तीन का साँप

उत्तर- आस्तीन का साँप

20. ‘लल्लो चप्पो करना’ मुहावरे का सही अर्थ है

(a) बातें बनाना

(c) खुशामद करना

(b) डींग मारना

(d) शिकायत करना

उत्तर- खुशामद करना

21. ‘घड़ों पानी पड़ जाना’ मुहावरे का सही अर्थ है

(a) स्नान करना

(b) परेशान होना

(c) अत्यन्त लज्जित होना

(d) सिर पर पानी डालना

उत्तर- अत्यन्त लज्जित होना

22. ‘पुरानी प्रथा पर चलना’ किस मुहावरे का सही अर्थ है?

(a) लोहा लेना

(b) हाथ के तोते उड़ाना

(c) लकीर का फकीर होना

(d) दो कौड़ी का आदमी

उत्तर- लकीर का फकीर होना

 23. ‘स्वार्थी होना’ किस मुहावरे का सही अर्थ है?

(a) अपने पैरों पर खड़ा होना

(b) अपनी खिचड़ी अलग पकाना

(c) उल्टी गंगा बहाना

(d) अपने मुँह मियाँ मिट्ठू होना

उत्तर- अपनी खिचड़ी अलग पकाना

24. ‘बुद्धि भ्रमित होना’ किस मुहावरे का सही अर्थ है?

(a) चक्कर में पड़ना

(b) अक्ल पर पत्थर पड़ना

(c) धोखा खाना

(d) उल्लू बनना

उत्तर- अक्ल पर पत्थर पड़ना

25. ‘एक मात्र सहारा’ किस मुहावरे का सही अर्थ है?

(a) आँखों का तारा

(b) नाक का बाल होना

(C) अन्धे की लाठी होना

(d) आँखें बिछाना

उत्तर- अन्धे की लाठी होना

26. ‘धोखा देना’ किस मुहावरे का सही अर्थ है?

(a) जी का जंजाल

(b) चूना लगाना

(c) जहर उगलना

(d) चाँदी काटना

उत्तर- चूना लगाना

27. ‘खूब लाभ होना’ किस मुहावरे का सही अर्थ है?

(a) नौ-दो ग्यारह होना

(b) तीन तेरह करना

(c) पौ बारह होना

(d) दो नावों की सवारी करना

उत्तर- पौ बारह होना

28. ‘ठीकरा फोड़ना’ मुहावरे का सही अर्थ है।

(a) प्रेम में फँसाना

(b) दोष लगाना

(C) संकट पैदा करना

(d) सबक सिखाना

उत्तर- दोष लगाना

29. ‘समूल नष्ट करना किस मुहावरे का सही अर्थ है?

(a) जड़ खोदना

(b) जी का जंजाल होना

(c) चिराग तले अँधेरा

(d) जी चुराना

उत्तर- जड़ खोदना

30. ‘मुट्ठी में करना’ मुहावरे का सही अर्थ है।

(a) घूस देना

(c) लड़ाई जीतना

(d) बुरी तरह हराना

(b) वश में करना

उत्तर- वश में करना

31. ‘बरस पड़ना’ मुहावरे का सही अर्थ है।

(a) अत्यधिक क्रोधित होना

(b) वर्षा का होना

(c) प्रेम करना

(d) सम्मान देना

उत्तर- अत्यधिक क्रोधित होना

32. “कान काटन” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

(a) झगड़ना करना

(b) प्रेम करना

(c) मात देना

(d) शिकायत देना

उत्तर- मात देना

33. “कलेजा मुँह में आना” मुहावरे का सही अर्थ है?

(a) दुःख होना

(b) किसी काम में फसना

(c) क्रुद्ध होना

(d) व्यथा से बेचैन होना

उत्तर- व्यथा से बेचैन होना

34. “काँटा दूर होना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

(a) सहयोग मिलना

(b) बढ़ा उत्पन्न होना

(c) बाधा दूर होना

(d) कांटा चुभना

उत्तर- बाधा दूर होना

35. “घुटने तक देना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

(a) आत्म समर्पण करना

(b) घुटनो के बल बैठना

(c) गिड़गिड़ाना

(d) घुटने का टूटना

उत्तर- आत्म समर्पण करना

36. ‘घोड़े बेचकर सोना’ मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

(a) आलस्य करना

(b) निश्चिन्त होना

(c) घोड़ा बेच देना

(d) परिश्रम करना

उत्तर- निश्चिन्त होना

37. ‘छाती पर सांप लोटना’ मुहावरे का सही अर्थ है

(a) डर जाना

(b) ईर्ष्या होना

(c) दुःखी होना

(d) छाती में दर्द होना

उत्तर- ईर्ष्या होना

38. ‘तीन तेरह करना’ मुहावरे का सही अर्थ है

(a) खूब कमाना

(b) ठीक से गिनती नहीं करना

(C) बिखेर कर रख देना

(d) विश्राम करना

उत्तर- बिखेर कर रख देना

39. ‘जान बूझकर मुसीबत में पड़ना किस मुहावरे का सही अर्थ है?

(a) आग में कूदना

(d) आस्तीन का साँप होना

(b) आग में घी डालना

(c) आसमान पर चढ़ा देना

उत्तर- आग में कूदना

40. ‘जी नहीं भरना’ मुहावरे का सही अर्थ है

(a) प्रसन्न न होना

(b) निराश न होना

(C) सन्तोष न होना

(d) विश्वास न होना

उत्तर- सन्तोष न होना

इन्हे भी देखे-

FAQs

मुहावरों का उपयोग हमारी भाषा में क्यों महत्वपूर्ण है?

मुहावरों का उपयोग हमारी भाषा को रंगीन और व्यक्तिगत बनाने में मदद करता है और वाक्यों को अर्थपूर्ण बनाता है।

क्या मुहावरों का अर्थ हर किसी के लिए समान होता है?

नहीं, मुहावरों का अर्थ सामान्यत: किसी विशेष संदर्भ के आधार पर बदल सकता है।

मुहावरों का उपयोग बच्चों की भाषा सिखाने में कैसे मदद कर सकता है?

मुहावरों का उपयोग बच्चों को भाषा का अर्थ समझाने में मदद कर सकता है और उनकी भाषा बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

क्या हम मुहावरों को अपनी भाषा को बेहतर बनाने का एक तरीका मान सकते हैं?

हां, मुहावरों का उपयोग हमारी भाषा को रिच और व्यक्तिगत बनाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।

क्या हम मुहावरों का उपयोग अधिक अद्वितीय और रुचिकर वाक्यों बनाने में कर सकते हैं?

हां, मुहावरों का उपयोग अधिक रंगीन और रुचिकर वाक्यों बनाने में मदद कर सकता है और आकर्षण बढ़ा सकता है।

Leave a Comment