Dhokla Kaise Banate Hai – ढोकला बनाने की रेसेपी

Dhokla Kaise Banate Hai- ढोकला, एक प्रमुख गुजराती मिठाई है जो देश भर में प्रसिद्द है। यह एक स्वादिस्ट, हल्का और puffy केक-like मिठाई है जो अक्सर नाश्ता या टिफ़िन के रूप में खाई जाती है। ढोकला बनाना बेहद आसान है और यह तेज़ी से तैयार हो जाता है, इसका मतलब यह है की आप बिना अधिक समय लगाए इस मिठाई का आनंद उठा सकते हैं। इस लेख में, हम आपको Dhokla Kaise Banate Hai, dhokla banane ki recipe, dhokla banane ki vidhi या बताएँगे ताकि आप घर पर ही इस मिठाई का आनंद उठा सकें।

ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  1. बेसन: 1 कटोरी
  2. सूजी 1/4 कप
  3. दही 1/2 cup
  4. पानी 1/4 cup
  5. निम्बू का रस 1 चम्मच
  6. अदरक-आलू का पेस्ट 1 चम्मच
  7. इनो (Fruit Salt): 1 चम्मच
  8. नमक स्वाद अनुसार
  9. हल्दी: आधा चम्मच
  10. हरी मिर्च 4-5
  11. करी पत्ता: कुछ पत्ते
  12. सरसो: 1/2 छोटा चम्मच
  13. तेल
  14. चीनी: आधा चम्मच

Dhokla Kaise Banate Hai ढोकला बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक बड़ा बर्तन ले ले और इसमें एक कप बेसन डाले।

2. अब इसमें एक कप सूजी डाले। अब इसमें आधा चम्मच नमक, आधे चमच्च से थोड़ा कम हल्दी, एक चुटकी हींग, एक चमच हरी मिर्च का पेस्ट, एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट, एक चम्मच चीनी और इसमें एक कप दही डाल दे।

3. अब इसे अच्छे से मिक्स कर ले साथ ही एक कप पानी ले और उसे भी थोड़ा थोड़ा करके मिलाते जाये और एक ही डायरेक्शन में मिक्स करे। अब इस पेस्ट में एक चम्मच तेल डाल दे। अब इसे एक ही डायरेक्शन में 3-4 मिनट तक हिलाये या मिक्स करे।

4. अब इसे 15-20 मिनट तक साइड में रख दे।

5. 15 मिनट होने के बाद इसे थोड़ा सा हिलाये या मिक्स करे अब इसमें एक ईनो डाल दे और इसके ऊपर थोड़ा पानी डाल दे अब इसे अच्छे से मिक्स कर ले।

6. अब एक थाली ले और इसमें चारो और से अच्छे से तेल लगा ले ताकि हमारा ढोकला थाली में चिपके न।

7. अब इस थाली में इस पेस्ट या ढोकले को डाल दे।

8. अब गैस में कढ़ाई रखे और इसमें 2 गिलास पानी डाले और इसे उबलने तक का इंतजार करे।

9. जब पानी उबलने लगे तो इसमें मतलब कढ़ाई के अंदर एक स्टैंड रखे और उसके ऊपर से ढोकले के पेस्ट वाली थाली को रख ले। और इसके ऊपर एक ढक्कन रख ले।

10. इसे 15 मिनट तक हाई फ्लेम में पकाये। 15 मिनट के बाद इसे चेक कर ले इसमें एक टूथपिक डाले अगर इसमें ढोकला नहीं चिपकता है तो आपका ढोकला तैयार है।

Dhokle का तड़का कैसे बनाये-

1. तड़का बनाने के लिए सबसे पहले गैस में पैन रखे। अब इसमें 1-2 चमच्च तेल डाले और इसे गर्म होने दे।

2. अब इसमें एक चम्मच सरसो डाले और 4-5 हरी मिर्च, और थोड़े से करी पत्ते डाले।

3. अब गैस बंद करके इस तड़के को हिलाये।

4. फिर इस तड़के को ढोकले के ऊपर डाल दे।

Dhokle की चटनी कैसे बनाये-

1. सबसे पहले एक मिक्सर ले ले। उसमे एक कप के करीब हरे धनिया ले।

2. इसमें थोड़े पुदीना डाले।

3. साथ ही 3-4 हरी मिर्च डाले।

4. 3-4 लहसुन की काली

5. थोड़ा हल्दी

6. एक चम्मच जीरा

7. आधा चम्मच नमक या काला नमक

8. 2 चमच्च नीबू का रस

9. एक चम्मच दही

10. और अब इसमें थोड़ा सा डाले पानी और इसे अच्छी तरह से पीस ले।

हमारी ढोकले वाली टेस्टी चटनी तैयार है।

dhokla kaise banta hai वीडियो देखे-

क्रेडिट- CookwithParul

उम्मीद करता हु दोस्तों मेरे द्वारा लिखी गयी यह “Dhokla Kaise Banate Hai” रेसेपी आपको पसंद आयी होगी। अगर आपके मन में कोई भी सवाल या डाउट हो तो मुझे कमेंट में जरूर पूछियेगा मैं आपके डाउट को क्लियर करने की कोशिश करूँगा। अगर आपको मेरे द्वारा लिखी गयी ये पोस्ट पसंद आयी होगी तो इसे अपने दोस्तों में शेयर जरूर कीजिये। लेख को अंत तक पड़ने के लिए धन्यवाद।

इन्हे भी पढ़े-

FAQs


Q1. ढोकला को कितने समय तक स्टीम करना चाहिए?

ढोकला को आपको 15-20 मिनट्स तक स्टीम करना चाहिए, या जब तक उसका सेण्टर फर्म न हो जाये।

Q2. क्या ढोकला में और किस तरह के मसाले मिला सकते हैं?

हाँ, आप ढोकला में अपने स्वाद अनुसार और भी मसाले मिला सकते हैं, जैसे की हींग, जीरा।

Q3. ढोकला को तवे पर भी बनाया जा सकता है?

जी हाँ, ढोकला को तवे पर भी बनाया जा सकता है लेकिन इसमें थोड़ा सा अलग स्वाद आता है।

Q4. ढोकला तयार करके कितने समय तक स्टोर कर सकते हैं?

आप ढोकला को 1-2 दिन तक रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर सकते हैं।

Q5. ढोकला को हेल्दी बनाने के लिए क्या विकल्प है?

आप ढोकला में चावल का आटा और उड़द दाल का आटा का मिश्रण इस्तमाल करके भी हेल्दी वर्जन बना सकते हैं।

Leave a Comment