दशहरा पर निबंध for class 7

दशहरा पर निबंध for class 7- दशहरा, जिसे हम विजयादशमी के रूप में भी जानते हैं, एक प्रमुख भारतीय पर्व है जो हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे हर साल अश्वय मास के दशमी तिथि को मनाया जाता है और यह दिवाली के पहले दिन के रूप में भी मनाया जाता है। यह त्योहार दुर्गा पूजा के आखिरी दिन के रूप में भी मनाया जाता है और इसका महत्वपूर्ण हिस्सा भारतीय सांस्कृतिक धर्म का हिस्सा है।  तो आईये लिखते है दशहरा पर निबंध for class 7 के लिए।

दशहरा पर निबंध for class 7
दशहरा पर निबंध for class 7

दशहरा पर निबंध for class 7

प्रस्तावना

हमारा देश त्योहारों का देश है। दशहरा हिन्दुओ के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दशहरे का पर्व हमारे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इसे विजयदशमी भी कहा जाता है। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है अर्थात पाप पर पुण्य की जीत। इसे पुरे उत्साह के साथ हिन्दू धर्म के लोगो द्वारा लगातार दस दिन तक मनाया जाता है। पहले नो दिन तक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और दसवे दिन लोग अत्याचारी रावण का पुतला जला कर दशहरा मानते है।

दशहरा मानाने का समय

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दशहरा हर साल आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। अंग्रेजी महीनो में दशहरा अक्टूबर के महीने में मनाया जाता है। इसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में दशहरा अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रत्तिक है।

दशहरा मानाने का कारण

हिन्दू मान्यता और पौराणिक कथाओ के अनुसार दशहरा मानाने के दो मुख कारण है। पहली कथा के अनुसार जब भगवन राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के लिए वनवास गए थे। तब रावण ने सीता माता का अपहरण कर लिया था। भगवान् राम ने माता सीता को छुड़ाने के लिए कई दिनों तक रावण से युद्ध किया। भगवान् राम देवी मां दुर्गा के भक्त थे, उन्होंने युद्ध के दौरान पहले नो दिनों तक माँ दुर्गा की पूजा की और दसवे दिन दुस्ट रावण का वध किया था। भगवान् राम की विजय के प्रतिक स्वरुप इस पर्व को “विजयदशमी” भी कहा जाता है।

दूसरी कथा के अनुसार माँ दुर्गा ने महिषासुर राक्षश के साथ दस दिनों तक भीषण संग्राम किया था और आश्विन मॉस शुक्ल पक्ष की दशमी को उसका वध कर दिया। तभी से हर साल इस दिन को विजयदशमी या दशहरा के रूप में मनाया जाने लगा। इन दोनों ही घटनाओ का सबंध बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।

दशहरे का वर्णन

बड़े बड़े शहरो में दशहरा के कार्यक्रम कई दिन पहले से ही शुरू हो जाते है। दशहरे के दिन मेला भी लगता है। दूर-दूर से लोग मेला देखने आते है। मेले में तरह तरह की दुकाने लगती है इस दिन बच्चे बुड्ढे और जवान सभी मेला घूमने जाते है। मेला मैदान पर रावण, मेघनाथ, कुम्भकरण के पुतले बनाये जाते है। इन पुतलो को बनाने के लिए घास, फूस, लकड़ी तथा पटाखों का इस्तेमाल किया जाता है। दशहरे के दिन रामलीला का कार्यक्रम होता है। रामलीला के बाद रावण के साथ मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले भी जलाये जाते है। सभी लोग रावण दहन का आनंद उठाते है और मेले का आनंद लेते है और ढेर साड़ी खरीदारी करते है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध

दशहरे का महत्त्व

दशहरा पर्व हम सभी के जीवन में बहुत महत्त्व रखता है। ये दिन हमारे लिए अपने अंदर की सभी बुराईयो को ख़त्म करके एक नए जीवन की शुरुआत करने का होता है। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत की ख़ुशी में मनाया जाता है। किसानो के लिए ये फसल को घर लाने का जश्न है, बच्चो के लिए ये राम द्वारा रावण के वध का जश्न है और बड़ो के लिए ये बुराई पर अच्छाई का जश्न है। इस पर्व को हिन्दू धर्म के लोग बहुत ही शुभ और पवित्र मानते है, क्योकि दशहरे से पहले नो दिनों नवरात्री का त्यौहार चलता है। नवरात्री में माँ दुर्गा के नो रुपयों की पूजा होती है। लोगो में ऐसी भी मान्यता है की इस दिन शुरू किये गए किसी भी नए कार्य में सफलता जरूर मिलती है।

क्रिकेट पर निबंध

उपसंहार

दशहरे के दिन भगवान् श्री राम ने रावण का वध किया था और माता दुर्गा ने भी महिषासुर नामक दुष्ट असुर का वध किया था। विजयादशमी का पर्व लोगो के मन में नयी ऊर्जा भरने, बुराई पर अच्छाई की जीत की सीख, लोगो के मन में नयी चाह और सकारात्मक ऊर्जा भी लेकर आता है। भगवान् श्री राम ने रावण का अंत कर बुराई पर विजय प्राप्त की और माँ दुर्गा ने महिषासुर को मारकर बुराई का अंत किया। दशहरे का त्यौहार से सीख लेकर हमेशा अच्छाई की राह पर आगे बढ़ना चाहिए।

मकर संक्रांति पर निबंध

दशहरा पर निबंध for class 7 (10 लाइन)

(1)- दशहरा हिन्दुओ का एक प्रमुख त्यौहार है।

(2)- इस त्यौहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।

(3)- दशहरा का त्यौहार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में दशमी को मनाया जाता है।

(4)- दशहरे के दिन भगवान् राम ने रावण का वध किया था।

(5)- दशहरा का त्यौहार पुरे भारत में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।

(6)- इस पर्व के अवसर पर लोग अपने घरो में सफाई और सजावट करते है।

(7)- इस दिन रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले जलाये जाते है।

(8)- देशभर में मेलो, रामलीला का आयोजन किया जाता है।

(9)- इस दिन लोग नए कार्य का आरम्भ करते है।

(10)- इस त्यौहार से हमें मानवता की सीख मिलती है।

दशहरा पर निबंध class 10 (10 Line)

(1)- दशहरा हिन्दुओ के प्रमुख त्योहारों में एक है।

(2)- हिंदी पंचांग के अनुसार आश्विन मॉस के शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरा मनाया जाता है।

(3)- इस दिन भगवान् राम ने रावण का और माँ दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था।

(4)- दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है।

(5)- दशहरा मेला में रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले जलाये जाते है।

(6)- दशहरा पुरे भारत में बहुत ख़ुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

(7)- दशहरे का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है।

(8)- दशहरे के मोके पर कई स्थानों पर रामलीला का आयोजन भी किया जाता है।

(9)- इस दिन स्कूलों में छुट्टी होती है और बच्चे बहुत ख़ुशी से मेला देखने जाते है।

(10)- दशहरे का त्यौहार लोगो को सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेणना देता है।

FAQs About दशहरा पर निबंध for class 7

दशहरा क्यों मनाई जाती है?

दशहरा भगवान राम के असुर रावण पर विजय के रूप में मनाई जाती है।

दशहरा का महत्व क्या है?

दशहरा का महत्व हिन्दू धर्म में भगवान राम की विजय को याद करने के लिए है, जो असुर रावण को मारकर हुई थी।

रामलीला क्या होती है?

रामलीला एक प्रमुख दशहरा परंपरा है, जिसमें भगवान राम के जीवन के महत्वपूर्ण किस्से दिखाए जाते हैं।

दुर्गा पूजा क्यों मनाई जाती है?

दुर्गा पूजा मां दुर्गा की पूजा के रूप में मनाई जाती है और इसे नवरात्रि के अवसर पर किया जाता है।

दशहरा का त्योहार कैसे मनाया जाता है?

लोग दशहरा को रामलीला देखकर, मां दुर्गा की पूजा करके, और परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खास रूप से मनाते हैं।

Leave a Comment